कोरबा : NH-130 पर गुरसिया के पास पिकअप-ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 80 बोरी चावल बरामद — चालक-हेल्पर फरार

 नेशनल हाइवे 130 पर गुरसिया के नजदीक आज गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद पिकअप में रखी लगभग 80 बोरी चावल बरामद हुई, जबकि चालक और हेल्पर घटना स्थल से फरार हो गए। दोनों के भागने से संदेह गहरा गया है कि वाहन में रखा चावल चोरी का हो सकता है। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। गुरसिया के पास तान नदी पर बने पुल के ऊपर कई दिनों से एक ट्रेलर खराब हालत में खड़ा था। बुधवार को उसी मार्ग से तेज रफ्तार में जा रही चावल लदी पिकअप (सीजी 12 बीएच 9569) अचानक ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय पुल पर आवाजाही कम थी, इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद पुल पर लगभग दो घंटे जाम लगा रहा और नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। वहीं पिकअप में लोड चावल के चोरी होने की आशंका बढऩे पर पुलिस ने वाहन, बोरे और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एक माह पहले ही कटघोरा के पिता-पुत्र को चावल चोरी के मामले में सूरजपुर जिले की लटोरी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर पीडीएस दुकानों से चावल चोरी कर दूसरी जगह पहुंचाने का आरोप था। इस घटना के बाद अब यह नया मामला फिर से चावल चोरी के गिरोह की सक्रियता की ओर इशारा करता दिखाई दे रहा है।

इधर तान नदी के पुल में लंबे समय से चल रही तकनीकी खराबी भी हादसे की वजहों में शामिल मानी जा रही है। एक्सपांशन जॉइंट और कंक्रीट पैनल क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है।

पुलिस फिलहाल चावल के स्रोत, वाहन स्वामी और फरार चालक-हेल्पर की तलाश में जुट गई है। जांच आगे बढ़ने पर पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!