
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देर शाम पटना से बिहार चुनाव में प्रचार कर अपने प्रदेश पहुंचे। इस दौरान मीडिया से हुई वार्तालाप में सीएम भूपेश ने कहा कि राज्योत्सव के लिए राहुल गांधी को निमंत्रण दिया गया है 1 नवंबर के लिए उन्होंने अपनी सहमति दी है।
बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बहुत गुस्से में हैं कोविड-19 के समय जो लाखों लोग वापस लौटे उनके लिए कोई इंतजाम नहीं था। बाढ़ आई उसमें भी कोई सहायता नहीं मिली कृषि कानून का विरोध वहां भी नजर आ रहा है।
सीएम ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर तंज कसते हुए कहा जब वैक्सीन पूरी दुनिया में बनी ही नहीं है तो सीतारमण जी कैसे बांट लेंगी। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कहा कि ओंकार जब रावण का नहीं रहा तो भारतीय जनता पार्टी का कहां रहेगा कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि सरकार अहंकार में हैं।
इसके बाद प्रदेश में चल रही सियासत पर पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों ने रमन सिंह के उस बयान पर जवाब माँगा, जिसमें डॉक्टर रमन ने कहा था कि बस्तर में उद्योग लगाने के लिए क्या दूसरे ग्रह से जमीन लाएंगे, उस पर भूपेश बघेल का पलटवार करते हुए कहा कि पता नहीं रमन सिंह कौन सी दुनिया में जी रहे हैं हमारे पास जो जगह है उसी में हम प्लांट लगाएंगे हम इतना बड़ा प्लांट नहीं लगाएंगे की हजारों एकड़ जमीन की जरूरत पड़े छोटी छोटी यूनिट हम लगाएंगे उनके शासनकाल में केवल एमओयू हुआ एक भी उद्योग कहां आए।







Comments are closed.