दर्दनाक सड़क हादसा.. बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत – दो थे भारतीय सेना के जवान, एक की 8 दिन पहले हुई थी शादी

दर्दनाक सड़क हादसा.. बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत – दो थे भारतीय सेना के जवान, एक की 8 दिन पहले हुई थी शादी

जांजगीर-चांपा। मंगलवार देर रात NH-49 पर सन्नाटा सिर्फ़ कुछ मिनटों के लिए टूटा… और फिर चीखों, टूटे शीशों और बिखरी ज़िंदगियों की ख़ामोशी छा गई। सुकली मोड़ के पास तेज़ रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर ने नवागढ़ के 5 परिवारों का चिराग बुझा दिया। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हो गया।

मरने वालों में भारतीय सेना के दो जवान—राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे—भी शामिल हैं। दर्द को और गहरा करने वाली बात यह है कि राजेंद्र कश्यप की सिर्फ 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह दो महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। पोमेश्वर भी अवकाश में थे।

सभी युवक पंतोरा में दोस्त की बारात अटेंड कर नवागढ़ लौट रहे थे। उसी दौरान रायगढ़ की ओर जा रहा ट्रक सामने से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कार के दरवाज़े उखड़ गए और सीटों पर खून के छींटे हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान:विश्वनाथ देवागन,पोमेश्वर जलतारे (सेना जवान),भूपेंद्र साहू,कमलनयन साहू,राजेंद्र कश्यप (सेना जवान)

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।नवागढ़ आज सदमे में है…
एक बारात से लौटते हुए जश्न की रात मातम में बदल गई। परिवारों की आंखों में आंसू हैं और पूरे इलाके में सिर्फ एक ही सवाल—
आख़िर NH-49 कब सुरक्षित होगा?

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!