अभाविप इकाई पाली द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया,विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

कोरबा/पाली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पाली द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया, इस दौरान कार्यकर्ताओं,नारी शक्ति एवं बहनों ने नगर में भव्य शोभायात्रा ओजस्वी जयघोष के साथ निकाली साथ ही मंचीय कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संगोष्ठी,वेशभूषा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया साथ ही प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया,

आयोजन के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अभाविप विभाग छात्रा प्रमुख रायगढ़ हेमपुष्पा भगत उपस्थित रही जिन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के संपूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति के लिए रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका

को सर्वोच्च बताया, साथ ही बतौर मुख्य अतिथि पार्षद एवं पीआईसी मेंबर श्रीमती दीप्ति दीपक शर्मा ने कहा कि लक्ष्मी बाई जी की जीवनी से हर नारी को सीखना चाहिए,नारी अब

अबला नहीं बल्कि शसक्त है नारी किसी से और किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है खेल,शिक्षा,राजनीति,सामाजिक गतिविधियों में बड़ी जिम्मेदारी कुशलता से निभा रही है, विशिष्ट अतिथि पार्षद एवं पीआईसी मेंबर श्रीमती ज्योति ऊईके ने भी बताया कि महिलाओं की शक्ति, लचीलेपन और आत्म-निर्भरता का प्रतीक है। यह महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में निर्णय लेने, अपना सम्मानजनक स्थान बनाने और

समाज व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने को दर्शाता है, साथ ही विद्यार्थी विस्तारक प्रदीप साहू ने समाज एवं छात्र हित में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अभाविप कार्यकर्ता दीपक शर्मा,

नगर मंत्री विकास मानिकपुरी,सहमंत्री आयुष जायसवाल ,जमुना,प्रतीक,दुर्गा,नेहा ग्रेवाल,हेमा डिक्सेना,काजल ग्रेवाल,सलोनी डिक्सेना,मनीषा,दीपांशु डिक्सेना,समीर,मोनिशा चौबे आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!