मुझको दे दे मॉं तेरी बंदगी,
जिंदगी ये सॅंवर जाएगी।
तेरी चरणों में आके मॉं मेरी,
दुनिया ये बदल जाएगी।
तुमसे है मॉं जीवन मेरी,
तू नहीं तो मैं भी नहीं।
है गमों में सहारा तेरा,
है सुख भी कृपा से तेरी।
टूटे ना उम्मीदें कभी,
वरना जीवन बिखर जाएगी।
तेरी चरणों में आके मॉं मेरी,
दुनिया ये बदल जाएगी।
आतंकी अधमी विनाशी, धौंस सत्ता में
अपना जमा रहे।
अमन और ईमान के अवरोधी,भोली जनता को धमका रहे हैं।
विषधरों का कर दो संहार।
दुख की बदली ही छंट जाएगी।
तेरी चरणों में आके मॉं मेरी, दुनिया ये बदल जाएगी।

तेरी ज्योति से होगा उजाला,छल कपट द्वेष
का तम ना होगा।
भूखा नंगा ना कोई रहेगा,कोने कोने खुशी का खजाना।
हर भोर सुहानी होगी,
दिशा देश की बदल जाएगी।
***तेरी चरणों में आके मॉं मेरी दुनिया ये बदल जाएगी।
**मुझको दे दे मॉं तेरी बंदगी, जिंदगी ये सॅंवर जाएगी। तेरी चरणों में आके मॉं मेरी दुनिया ये बदल जाएगी। *सुधा देवांगन
बालको नगर कोरबा
((((छत्तीसगढ़)))







Comments are closed.