
कोरबा । ग्राम पंचायत बोईदा के सड़कपारा में सोमवार को 58 वर्षीय सुकूत राम मरार डिपरापारा निवासी हैं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में चीख–पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही कोटवार पवन दीवान व परिवारजन तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। हालांकि खबर भेजे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिसके चलते शव फंदे पर ही लटका हुआ था और ग्रामीण पुलिस का इंतजार कर रहे थे।







Comments are closed.