जंगली सुअर का अवैध शिकार करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 – वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वनगश्ती दल को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। ये आरोपी जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाते हुए पकड़े गए। कार्रवाही के बाद इन्हे जेल भेज दिया गया है।  

जानकारी के अनुसार धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ग्राम मूलगांव निवासी चित्रसेन भागवत कंवर (33 वर्ष), घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर एवं रामकुमार नेताम वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पका कर बेचने की तैयारी में लगे हुए थे। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इन्हे रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने चाकू, कुल्हाड़ी, पैसूल एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय कुरूद में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी भेजा गया।

वन विभाग को सूचित करें

जिला वन मंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्णा, ने पूरी टीम को इस सफल एवं त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि “वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम में विभाग की यह तत्परता सराहनीय है।” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को भी वन्यप्राणी अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त हो तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उपयुक्त सूचना देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्रवाई संयुक्त वनमंडलाधिकारी मनोज विश्वकर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल रेणुका कुरेटी, उपवनक्षेत्रपाल मुकुंदराव वाहने, वनरक्षक चुरामन लाल पटेल एवं वन चौकीदार भुनेश्वर ध्रुव की टीम द्वारा की गई।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!