छत्तीसगढ़: बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को भेजी खून से लिखी चिट्ठी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खून से लिखी चिट्ठी भेजकर बिजली बिलों में राहत की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखकर बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने की मांग की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड चौक पर इकठ्ठा होकर बिजली बिलों में राहत की आवाज उठाई।

खून से लिखी चिट्ठी, कांग्रेस का जोरदार विरोध

विकास उपाध्याय समेत कांग्रेस नेताओं ने खून से चिट्ठी लिखकर, मुख्यमंत्री से यह अपील की कि 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाए। उनका कहना है कि महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विकास उपाध्याय ने कहा, “भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब वादे पर अमल नहीं हो रहा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए सरकार ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस पर कोई चर्चा नहीं की गई।

महतारी वंदन योजना के नाम पर बिजली बिलों की वसूली

उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना के नाम पर जनता से 1000 रुपये लेने का आरोप लगाया और कहा कि यह रकम बिजली बिलों के जरिए वसूली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति करती है और जनता के विश्वास का फायदा उठाना जानती है। लेकिन अब जनता महंगी बिजली और बढ़े हुए बिलों के खिलाफ अपना विरोध खुलकर जताएगी।”

इस विरोध प्रदर्शन में विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, कुमार मेनन, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, और कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने जोर दिया कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सरकार को शीघ्र ही राहत देना होगा।

क्या है कांग्रेस की मांग?

बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू किया जाए। 

400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाए। 

महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग को राहत दी जाए।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!