कोरबा : डॉक्टर की कार का कहर, इलेक्ट्रिक ऑटो के बाद स्विफ्ट को मारी टक्कर… जा सकती थी राहगीरों की जान

कोरबा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रजगामार रोड चावल गोदाम के पास एक तेज रफ्तार कार इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मारते हुए स्विफ्ट डिजायर में जा घुसी। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हड़कप मच गया। इसकी सूचना 112 को दी गई।

बताया जा रहा है कि कार क्रमांक सीजी 12 बीजी 3303 को एक डॉक्टर चला रहा था, इस दौरान सिविल लाइन थाना अंतर्गत चावल गोदाम तिराहा चौक के पास दो बाइक सवार पहले कार की चपेट में आने से बचे। इसके बाद सवारी वाली इलेक्ट्रिक ऑटो से कार जा टकराई और फिर स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा घुसी।इस हादसे में इलेक्ट्रिक ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं । चौक पर होटल चला रहे लूतन वर्मा ने बताया कि इस चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई लोगों की जान जा चुकी है। ठीक एक माह पहले एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। तिराहा होने के कारण यह घटना सामने आई थी। इस जगह पर स्टॉपर होना बहुत जरूरी है, नहीं तो और भी लोगों की जान जा सकती है।

नाई दुकान के संचालक राकेश श्रीवास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस जगह पर वह दुकान चला रहे हैं, अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव है और इस चौक पर ब्रेकर होना बेहद जरूरी है।

इस मार्ग पर जिला मेडिकल कॉलेज, आरटीओ, तहसील के अलावा, पुलिस लाइन नगर सेवा कार्यालय और तीन निजी अस्पताल और दो विद्यालय संचालित हैं, जो महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही हैं। ऐसे में इस जगह को यातयात विभाग या फिर नगर निगम को ध्यान आकर्षित कर चौक या ब्रेकर बनाया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!