किसान हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन हसौद, जैजैपुर, बम्हनीडीह और नवागढ़ पहुंचे डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर

जांजगीर चांपा। केंद्र के तीनों कृषि संबंधी बिल के खिलाफ किसान हस्ताक्षर अभियान का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया समीक्षा

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेने के दूसरे दिन ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने आने ब्लॉक व नगर स्तर में जाकर केंद्र की भाजपा राजग सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिल के विरोध पर जनता को आगे आने और किसान मजदूर के परिवारों को हर स्तर की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दूसरे दिन के समीक्षा दौरे के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर ने केंद्र के कृषि बिल के विरोध में किसान हस्ताक्षर अभियान के लिए किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी के साथ ही आमजन से कराए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए ब्लॉक हसौद, जैजैपुर, बम्हनीडीह और नवागढ़ के दौरे पर पहुंचकर सभी लोगो से इस अति महत्वपूर्ण आंदोलन से जुड़ने को कहा है। उपस्थित जनों को डॉ. चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी को केवल अपने कार्पोरेट मित्रों की ही चिंता है, उन्हें फायदा दिलाने के लिए देश के संविधान और मौलिक अधिकार के हनन करने में उतारू रहते हैं, यही कारण है कि देश के अन्नदाता किसान और मजदूर के प्रत्यक्ष रूप से नुकसान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी आमादा हैं। हम कांग्रेसी इस षडयंत्र को कभी सफल नहीं होने देंगे, पहले हमने संसद में लड़ाई लड़ी अब सड़क से लेकर न्याय पालिका तक लड़ाई लड़ना है, और अपना अधिकार हासिल करना है। दौरे में उनके साथ छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज, अनिल रत्थु चन्द्रा, एल्डरमेन नरेश राठौर, विकासखंड हसौद में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव, कुशल कश्यप, सुश्री नैन अजगले, जगत कुर्रे, सीताराम खूंटे, ओम प्रकाश बर्मन, संतोष पटेल, राज सोनी, राजकुमार भारद्वाज, रामजी साहू, जैजैपुर के अरसिया व बंसूला में ब्लॉक कांग्रेस जैजैपुर के अध्यक्ष अमर सिंह बनाफर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीम चन्द्रा, एल्डरमेन द्वय कीर्तन साहू, अमृत चन्द्रा, सुखराम बर्मन, बोधसाय चन्द्रा, रंग नाथ चन्द्रा, बृज कुमार चन्द्रा, छेरका प्रसाद, छोटेलाल, नीलम चन्द्रा, भुनेश्वर चन्द्रा, अभिषेक स्वर्णकार, शशिभूषण चन्द्रा, जीवन लाल चन्द्रा, निर्मल चन्द्रा, रोहित चन्द्रा, अशोक चन्द्रा, रमेश चन्द्रा, हीरा चन्द्रा, नंदलाल सिदार, बम्हनीडीह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, गुलाबुद्दीन खान, रामराज्य पांडेय, भूपेंद्र चन्द्रा, बालेश्वर साहू,सास्वत धर दीवान, महेश तिवारी, विद्यानन्द चन्द्रा, रोहन साहू, वेदराम कश्यप, बाबा राम जायसवाल, देवचन्द्र यादव, भगवान दीन पटेल सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!