छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहले आदिवासी IAS बने कोरबा जिले के सुरेश जगत को जानिये

 । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली विकासखंड के परसदा गांव के सुरेश जगत ने बड़ा कीर्तिमान रचते हुए छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहले आदिवासी IAS अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। वर्ष 2018 की UPSC परीक्षा में 556वीं रैंक लाकर उन्होंने पश्चिम बंगाल कैडर प्राप्त किया। वर्तमान में वे दार्जिलिंग में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) के पद पर कार्यरत हैं।
गांव के प्राथमिक स्कूल से शिक्षा शुरू करने वाले सुरेश 12वीं में बिलासपुर की प्रदेश मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे। एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग के बाद उनका चयन ONGC, NTPC, IES और IRTS में हुआ, लेकिन प्रशासनिक सेवा को लक्ष्य बनाकर उन्होंने सभी नौकरियां छोड़ दीं।
बिना कोचिंग के तैयारी करने वाले सुरेश ने बताया कि शुरुआती दो प्रयास हिंदी माध्यम में असफल रहे, जिसके बाद उन्होंने अंग्रेजी माध्यम अपनाया और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!