तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, युवती गंभीर – शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, युवती गंभीर – शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ग्राम खिसोरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक और युवती को पीछे से कुचल दिया। दुर्घटना में 22 वर्षीय निकेश टंडन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, निकेश अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान निकेश की मौत हो गई। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गुस्से से भरे परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर निकेश का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने 20 लाख मुआवजा और भारी वाहनों पर नो-एंट्री लागू करने की मांग पर अड़े रहे।

सूचना पर राजस्व अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और ट्रक मालिक की ओर से कुल 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई—जिसमें 3.75 लाख ट्रक मालिक और 25 हजार प्रशासन की ओर से दिए गए। मुआवजा मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र से तेज रफ्तार में गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बड़े वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज से भी स्पष्ट है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों के पास बचने का कोई मौका नहीं था।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!