धान खरीदी के शुरू दिन नियमित समिति प्रबंधक वाले खरीदी केंद्र में भी लटका रहा ताला

कोरबा // जिले मे धान खरीदी के शुरू दिन ही लगभग सभी खरीदी केंद्रों मे सन्नाटा छाया रहा, छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना हैं छत्तीसगढ़ को धान सबसे ज्यादा बोये जाने वाले फसल के कारण धान का कटोरा कहते हैं!प्रदेश के सभी सहकारी समिति के कर्मचारी, प्रबंधक, कंप्यूटर आपरेटर, अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, धान खरीदी शुरू होने के पूर्व, 14 नवंबर को हुए छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट बैठक मे हड़ताल मे गए कर्मचारियों के मांगो के बारे मे निर्णय लिए जाने का अनुमान था, लेकिन कुछ भी कैबिनेट मे हड़ताल संबंधी चर्चा नही किया गया, इधर सहकारी समिति के कर्मचारीयों के हड़ताल मे जाने से अधिकतर खरीदी केंद्रो मे किसी भी प्रकार से तैयारी नही हो पाईं हैं।

सहकारी समिति प्रदेश संघ के आव्हान पर अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर 24 अक्टुबर को जिला कलेक्टर को तथा 28 अक्टुबर को संभाग मे ज्ञापन देकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पश्चात मांग पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर से पूरा प्रदेश अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं।

नियमित समिति प्रबंधक वाले खरीदी केंद्र उतरदा में भी धान खरीदी के शुरू दिन ताला लटका रहा। जो प्रशासन के धान खरीदी को लेकर तैयारियों की पोल खोल दी है। कोरबा जिले में कुछ केंद्रों में बैंक कैडर नियमित समिति प्रबंधक पदस्त है जहां धान खरीदी तैयारी पूर्ण हो जानी थी, धान खरीदी और टोकन जारी होना था, किन्तु धान खरीदी केंद्र उतरदा में फड़ साफ सफाई, फेंसिंग, लाइट, डेनेज, भूसी किसी प्रकार की तैयारी तो बहुत दूर, कार्यालय में धान खरीदी के शुरू दिन ही दिन भर ताला लटका रहा। किसान पंजीयन व टोकन संबंधित कार्य के लिए इधर उधर दिन भर भटकते रहे।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!