कोरबा: बालको इलाके में डकैती की वारदात से सनसनी, दीवार फांदकर घर में घुसे लुटेरे; बंधक बनाकर ले उड़े नकदी-जेवरात

कोरबा: जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. देर रात 15 से 20 अज्ञात लुटेरे दीवार फांदकर एक घर में घुस गए और परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी व कीमती जेवरात लूट ले गए. यह घटना ग्राम तराईडांड की है, जो कोरबा शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

हथियार की नोक पर की वारदात

जानकारी के अनुसार, तराईडांड निवासी शत्रुघ्न दास का परिवार घर में सो रहा था, तभी आधी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 15 से 20 हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए. लुटेरों ने परिवार के सभी 11 सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और हथियारों की नोक पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. शत्रुघ्न दास गांव में राशन दुकान चलाने के साथ-साथ खेती-किसानी भी करते हैं. आर्थिक रूप से संपन्न परिवार होने के कारण संभवतः बदमाशों ने पहले से उन्हें निशाना बनाया था.

गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आपस में रस्सी खोलकर सुबह करीब 3 बजे ग्रामीणों को सूचना दी. कुछ ही देर में पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस को शक है कि वारदात में बाहरी गिरोह शामिल हो सकता है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच जारी है.

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!