बिलासपुर में बुजुर्ग पिता को बेटे ने निकाला घर से बाहर –अब नहीं दे रहा खर्चा, पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार!

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे पर घर से निकालने और खर्चा न देने का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा, निवासी ग्राम बहतराई ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनका पुत्र जीतू शर्मा, जो प्रताप चौक में “शुद्ध शाकाहारी नाम से दुकान चलाता है,उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है और अब कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दे रहा है।शर्मा ने बताया कि बेटे ने उन्हें बहलाकर ₹5 लाख रुपये अपने पास रख लिए थे और इसके बाद उन्हें घर व दुकान से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, अब वह घर खर्च और इलाज के लिए भी एक पैसा देने को तैयार नहीं है।बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि वे दोनों वृद्ध और असहाय हैं तथा इलाज और गुजारे के लिए पैसों की सख्त जरूरत है।

उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे जीतू शर्मा को आदेश दिया जाए कि वह माता-पिता को उनका उचित खर्च और भरण-पोषण राशि प्रदान करे।इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद लगाए दिनेश शर्मा ने कहा —हम अब वृद्ध और बीमार हैं, बेटे ने हमसे मुंह मोड़ लिया है… न्याय चाहिए।अब देखना होगा कि पुलिस इस पारिवारिक विवाद में क्या कदम उठाती है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!