जिले में सड़कों के रख- रखाव व मरम्मत कार्य प्रारंभ

274.40 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत हेतु 575.20 लाख रुपए स्वीकृत

जांजगीर-चांपा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं मंत्री, लोक निर्माण विभाग अरूण साव ने अपने जांजगीर प्रवास दिनांक 07.10.2025 के दौरान घोषणा की गई थी कि वर्षा ऋतु पश्चात जिले की सड़कों के रख-रखाव व मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किए जाएंगे।

कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग ममता पटेल ने बताया उक्त घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान हुई सड़कों की क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण कर मूल्यांकन किया गया। खराब सड़कों को चिन्हांकित करते हुए मरम्मत हेतु आवश्यक राशि का आकलन कर लगभग 274.40 किलोमीटर लंबाई के मार्गों की मरम्मत के लिए राशि 575.20 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विभागीय स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा आमंत्रण एवं कार्यादेश जारी कर मार्गों पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। चिन्हांकित सभी सड़कों के मरम्मत कार्य को 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस निर्णय से जिले की ग्रामीण एवं शहरी सड़कों पर आवागमन सुगम होगा तथा नागरिकों को राहत मिलेगी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने निर्देश दिए है कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता न हो और सभी मार्गों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें ।
अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण करने निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!