
बिलासपुर – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 09.11.2025 कोे मुखबीर सूचना पर डोडकीभाठा छोटे रेल्वे पूल के पास से मोटर सायकल बजाज प्लेटीना क्रमांक सीजी10बीएच 7228 मे परिवहन करते सुरेश मरावी व भोला आर्मो दोनो निवासी सौरापारा बिल्हा के कब्जे से मोटर सायकल मे रखे सफेद रंग के थैला अंदर 25 पाव देशी मसाला व 45 पाव प्लेन देशी शराब, कुल 70 पाव मात्रा 12.06 लीटर कीमती 6100 रूपये व मोसा जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. 786 अनिल कुमार बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 851 मौसम साहू का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीगण – 1. सुरेश मरावी पिता मैतू मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5
सौवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. भोला आर्मो पिता गुड्डू आर्मो उम्र 28 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर
हा.मु. वार्ड क्रमांक 5 सौवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)







Comments are closed.