मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा लगातार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा  रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा,शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर  इमलीडुग्गू, सीतामणी तथा 15 ब्लाक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष तथा वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। उन्होंने दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों तथा दस्तावेजों का सही रख रखाव पर ध्यान देने , सभी स्वास्थ्यगत व्यवस्थाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करने, विद्युत व्यवस्था अच्छी रखने, अस्पताल तथा अस्पताल परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में  एन.सी.डी, सिकलसेल, आयुष्मान भारत  किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक इत्यादि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन बेहतर ढ़ग से संचालित करने  तथा समस्त कार्यक्रमों की रिपोर्टिग समय पर आनलाईन तथा आफलाईन करने को निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सर्दी के मौसम में होने वाली बुखार, सर्दी-खांसी की संपूर्ण दवाएं स्वास्थ्य केन्द्रों में रखने , समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बेहतर ढ़ग से क्रियान्वयन करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी लोगों को देने , तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की  उपस्थिती तथा  निर्धारित समय पर कार्य संपादन करने एवं मुख्यालय में रहने का निर्देश दिये।

  • Related Posts

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

     कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की…

    Read more

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया
    error: Content is protected !!