जीएसटी विभाग की टीम ने कोरबा जिले में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन 18 चक्के वाले संदिग्ध ट्रकों को किया जप्त

कोरबा। जीएसटी विभाग की टीम ने कोरबा जिले में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन 18 चक्के वाले संदिग्ध ट्रकों को पकड़कर जप्त किया है। इन तीनों ट्रकों में क्रमशः विस्फोटक पदार्थ, छड़ और स्क्रैप भरा हुआ पाया गया है। विभाग ने इन गाड़ियों को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पहले ट्रक में 34 टन अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था, जिसे वाहन चालक के मुताबिक गुजरात से लाया गया था और उसे इंडियन ऑयल कंपनी ले जा रहा था। अब सवाल यह उठता है कि इंडियन ऑयल जैसी पेट्रोलियम कंपनी के लिए बारूदनुमा रासायनिक पदार्थ का उपयोग आखिर किस उद्देश्य से किया जा रहा था ? विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी से लगातार पूछताछ कर रहा है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमोनियम नाइट्रेट एक रासायनिक यौगिक है जिसका प्रयोग सामान्यत: उर्वरक और खनन उद्योग में विस्फोटक तैयार करने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसकी गलत हैंडलिंग या अवैध उपयोग से यह अत्यधिक विस्फोटक और खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए इसके परिवहन और उपयोग पर सख्त शासकीय नियम लागू हैं।

दूसरे ट्रक में छड़ भरा हुआ था, उसका परमिट रायपुर का पाया गया, जबकि वह ट्रक रायगढ़ से चलकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। दस्तावेज़ों में गड़बड़ी पाए जाने पर विभाग ने इस पर लगभग 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

तीसरे ट्रक में स्क्रैप लदा था, जो कोरबा के दर्री क्षेत्र से लेकर जांजगीर-चांपा जा रहा था लेकिन कागज में दिल्ली की पार्टी होना बताया जा रहा है, जांच में कर अनियमितता मिलने पर विभाग ने 1 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अब सवाल यह उठता है कि जब जिले में कबाड़ का कार्य बंद है तो यहां से कबाड़ की गाड़ी कैसे लोड होकर जा रही थी। फिलहाल जीएसटी विभाग ने तीनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर आगे की वित्तीय एवं सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

  • Related Posts

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

     कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कलमीदुग्गू के पास हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की…

    Read more

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया
    error: Content is protected !!