अमित बघेल की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज

  दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सिंधी और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में कहा गया कि अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में सिंधी समाज और उनके पूजनीय इष्टदेव संत झूलेलाल जी के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन के संबंध में अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।  इस टिप्पणी के बाद सिंधी और अग्रवाल समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। दोनों समाजों के पदाधिकारियों ने इस बयान को धार्मिक और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित बघेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। यह धारा किसी भी नागरिक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से आहत करने से संबंधित है।  इस अपराध के लिए तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि अमित बघेल पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर शुन्य पर देहाती नालसी दर्ज किया गया है। भिलाई के सिंधी समाज के लोगों ने एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात की थी। समाज के लोगों ने एसएसपी विजय अग्रवाल से मिलकर अमित बघेल के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की थी और उसके बाद कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश के बाद ही भिलाई नगर में एफआईआर दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!