पिता-बेटी गिरफ्तार: रायगढ़ हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन

धरमजयगढ़ हादसे में तीन की मौत, नाबालिग चला रही थी कार — अब गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पिता-बेटी गिरफ्तार: रायगढ़ हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शनधरमजयगढ़ हादसे में तीन की मौत, नाबालिग चला रही थी कार — अब गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

रायगढ़। धरमजयगढ़ में हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को खुलासा हुआ कि हादसे के वक्त 15 साल की नाबालिग किशोरी कार चला रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिता घनश्याम महिलाने को भी आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने बिना लाइसेंस नाबालिग को वाहन सौंपा था।

मामले में अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने केवल धारा 106(1) के तहत साधारण (जमानती) मामला दर्ज किया था, जिस पर स्थानीय लोगों और मीडिया ने सवाल उठाए थे।

हादसे का सिलसिला

30 अक्टूबर को धरमजयगढ़ क्षेत्र में तेज़ रफ्तार कार रॉंग साइड में दौड़ रही थी। कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कुचल दिया, फिर बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मारी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप लगे थे।

रविवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नाबालिग किशोरी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है, और पिता के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199 सहित अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

नाबालिग चालकों पर सख्ती की जरूरत

रायगढ़ में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के अनुसार, इस साल अब तक 20 नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 31,500 रुपए की पेनाल्टी वसूली जा चुकी है।

डीएसपी ने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के किशोर किसी भी स्थिति में गियर वाहन नहीं चला सकते, और 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही पूर्ण लाइसेंस पर वाहन चलाने की अनुमति होती है। बावजूद इसके, शहर में कई स्कूल-कॉलेज छात्र बिना लाइसेंस तेज़ रफ्तार में वाहन चलाते देखे जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!