रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी –रेलवन ऐप,रेलवे सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म,सुपर ऐप रेलवन’ ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान

बिलासपुर – भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकीकृत मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (स्वरेल)’ का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में शुरू किया गया है । यह ऐप रेलवे टिकट बुकिंग (आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट), ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, शिकायत निवारण एवं अन्य यात्री सेवाओं से जोड़ते हुए रेलवे यात्रा को और अधिक सुगम, आधुनिक एवं सुविधाजनक बना रहा है । यह पहल रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुपरऐप भारतीय रेलवे सेवाओं तक अधिक तीव्र, सरल और अधिक कुशल पहुँच प्रदान करता है ।

ऐप का प्रयोग :
👉 इस ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें ।
👉 रेलकनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता अपने पहचान के प्रमाण के साथ सीधे लॉग इन कर सकते हैं।
👉 नये उपयोगकर्ता न्यूनतम डेटा प्रविष्टि आवश्यकताओं के साथ पंजीकरण कर सकते हैं ।

*ऐप के माध्यम से उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ* 

👉 टिकट बुकिंग और रद्दीकरण
👉 ट्रेन की रियल-टाइम पूछताछ एवं लाइव स्टेटस
👉 ई-कैटरिंग सेवा द्वारा भोजन की ऑनलाइन बुकिंग
👉 शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराना तथा उनकी स्थिति देखना
👉 पार्सल बुकिंग एवं संबंधित जानकारी

यात्रियों को मिलने वाली लाभ
👉 एक ही ऐप से अनेक सेवाओं का लाभ
👉 समय, ऊर्जा एवं कागज़ी प्रक्रिया की बचत
👉 पारदर्शी, आधुनिक और उत्तरदायी सेवा प्रणाली
👉शिकायतों का त्वरित निवारण

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवन ऐप यात्रियों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत और समय की बचत करने वाला प्लेटफार्म है। इस ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की स्थिति तक सभी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है, जिससे रेलवे सेवाएँ और अधिक तेज एवं भरोसेमंद बन गई हैं।
  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!