करोड़ों की लागत से बना नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर हुआ खंडहर ,अब होगा उसका रिनोवेशन

 । कोरबा शहर के खरमोरा क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ जीएनएम स्कूल (नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर) जमीन विवाद की वजह से शुरू नहीं हो सका। दूसरी ओर करीब एक दशक से भवन के खाली पड़े होने के कारण वहां से दरवाजे-खिडक़ी सहित फर्श पर लगे टाईल्स भी उखाडक़र चोरी कर लिए गए।इस वजह से बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई, जो नशेडिय़ों और असामाजिक तत्वों का अड्?डा बनकर रह गयी। इसकी वजह से स्थानीय लोग अत्यंत परेशान हैं। दूसरी ओर इस दौरान जीएनएम स्कूल व हॉस्टल किराए के भवनों में संचालित होता रहा, जहां अध्ययन सह निवासरत छात्र परेशान होते रहे। 2 साल पहले ही स्कूल व हॉस्टल वर्किंग वूमेन हॉस्टल में एक ही छत के नीचे शिफ्ट हुआ, जिसके बाद थोड़ी राहत मिली। हालांकि अब न्यायालय से जीएनएम स्कूल-हॉस्टल वाले जमीन का विवाद निराकृत हो गया और फैसला प्रशासन के पक्ष में आया है। इसके बाद प्रशासन ने जीएनएम स्कूल-हॉस्टल के बचे हुए कार्यो के साथ रिनोवेशन के लिए डीएमएफ से 4.70 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। नगर निगम को इसके लिए निर्माण एजेंसी बनाया गया है।जीएनएम स्कूल व हॉस्टल निर्माण की लागत 5 करोड़ रुपए है। खरमोरा के भागवत नगर में जीएनएम स्कूल व इससे लगकर हॉस्टल तैयार किया था। स्कूल और हॉस्टल का निर्माण जिस जमीन पर किया गया है, उसे लेकर लोगों ने निजी जमीन होने का दावा किया था। मामला न्यायालय में गया तो जिम्मेदार विभाग सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने वहां झांकना छोड़ दिया था। इसकी वजह से अब पूरे कमरों के खिडक़ी-दरवाजे पार हो चुके हैं। रिनोवेशन में लागत के करीब 4.70 करोड़ रुपए खर्च होगा। कोरबा जिला सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी के मुताबिक खरमोरा में निर्मित जीएनएम स्कूल व हॉस्टल की जमीन विवाद के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन थी। इस वजह से भवन हैंडओवर नहीं हो सका था। अब जमीन विवाद निराकृत हो चुका है। अब भवन का शेष कार्य पूरा करने के साथ ही रिनोवेशन कार्य पूरा होगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्य के लिए डीएमएफ से फंड स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!