छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ ‘मोन्था’ का असर, अब बढ़ेगी ठंड: रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट, अगले हफ्ते बारिश के आसार नहीं

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर खत्म होने के बाद अब मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के थमते ही राज्य में शुष्क और ठंडी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

मौसम होगा साफ, ठंडी हवा का असर बढ़ेगामौसम विभाग के मुताबिक अब समुद्र से आने वाली नम हवा का प्रभाव समाप्त हो चुका है, जबकि उत्तर-पूर्व दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं राज्य में पहुंच रही हैं। इसका असर अगले एक सप्ताह तक रहेगा और इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य में किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राज्योत्सव में मौसम रहा सामान्यशनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हुए। रायपुर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा था। अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 18 से 24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

कवर्धा में किसानों की फसल बर्बादचक्रवात मोन्था के असर से पहले हुई भारी बारिश ने कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कवर्धा, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा जिलों में खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें पूरी तरह भीग गईं। कवर्धा में एक किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर सदमे में खेत में ही गिर पड़ा।

कोंडागांव में पुलिया धंसने से बाधित हुआ आवागमनकोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में ‘बड़को नाला’ पुलिया लगातार बारिश के चलते धंस गई। इससे लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। यह पुल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था।अक्टूबर में 59 फीसदी अधिक बारिशमौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में अब तक औसत से 59 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर जैसे जिलों में 89.4 मिमी तक बारिश हुई। अब ठंडी हवाएं लौटने से तापमान गिरने की संभावना है और आने वाले दिनों में प्रदेश में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!