पूर्व सांसद नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

  मचा हड़कंप. मुंबई: भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी हैदराबाद के जावेद नाम के व्यक्ति ने दी है। भाजपा नेता के निजी सहायक (पीए) ने रविवार को राजापेठ पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र के जरिए नवनीत राणा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र के आधार पर नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नवनीत राणा के आवास पर जाकर उक्त पत्र की जांच की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवनीत राणा के पीए मंगेश कोकाटे ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, “आठ दिन में दूसरी बार नवनीत राणा को पत्र आया है। हैदराबाद का एक युवक है, जो अपना नाम कभी जावेद तो कभी इकबाल बताता है। वह पत्र के जरिए हर बार बम से उड़ाने की धमकी देता है। हमें यह लेटर तीसरी बार आया है। कुछ साल पहले भी इस तरह का पत्र आया था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हैदराबाद जाकर भी कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया, “आठ दिन पहले हमें जो पत्र प्राप्त हुआ था, उसमें लिखा था कि तुम्हारी पुलिस मेरा क्या बिगाड़ पाई है? पिछले कुछ महीनों से मैं तुम्हारे पीछे हूं और आने वाले कुछ दिनों में मैं तुम्हें बम से उड़ाने वाला हूं। पत्र में बहुत गंदी-गंदी बातें लिखी गई हैं, जिन्हें मैं बता नहीं सकता हूं।” उन्होंने बताया, “हमने धमकी भरे पत्र की शिकायत पुलिस से की है। हमने राजापेठ पुलिस स्टेशन, अमरावती में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है और उन्होंने इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की बात कही ह

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!