भागवत दीवान बने दर्री प्रेस क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष

कोरबा-दर्री प्रेस क्लब ने सामान्य सभा की बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमर स्तंभ कोरबा जिला के ब्यूरो चीफ पत्रकार भागवत दीवान को दर्री प्रेस क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

 रविवार को दर्री प्रेस क्लब के सामान्य सभा में आम सभा को संबोधित करते हुए  दर्री प्रेस क्लब के संरक्षक सुधीर जैन ने कार्यकारिणी संगठनात्मक निर्णयों पर चर्चा किया। चर्चा के दौरान सदन को अवगत कराया की दर्री प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी किसी कारणवश बाहर है। जिसके कारण संगठनात्मक कार्यों के लिए समय नहीं दे पा रहा है इस विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सुचारू रूप से कार्य करने की जरूरत है। जिसके लिए वरिष्ठ पत्रकार भागवत दीवान को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कार्यभार सौंपा जाता है। दर्री प्रेस क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए भागवत दीवान को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यकाल आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकेगा इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने भागवत दीवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं

कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष भागवत दीवान ने कहा कि वह प्रेस क्लब की गरिमा और संगठनात्मक एकता को बनाए रखते हुए सभी सदस्यों के साथ मिलकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की पत्रकारिता नैतिकता को बनाए रखना सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करने और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा इस दौरान दर्री प्रेस क्लब के संरक्षक सुधीर जैन, पत्रकार बालकृष्ण मिश्रा, अंजोर छत्तीसगढ़ के संपादक प्रदीप कुमार मिश्रा, दैनिक श्रम बिंदु के जिला ब्यूरो प्रमुख श्रीधर नायडू, लहर 4 न्यूज़ के संपादक मनिंद्रपाल निंमजा इंडिया न्यूज़ के पत्रकार अजय राय,राजेश यादव,अग्रदूत न्यूज़ संपादक अशोक अग्रवाल, नई दुनिया इंडिया टुडे लाइव के पत्रकार संतोष गुप्ता, विकास तिवारी समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!