इंदिरा गांधी की 42वीं शहादत दिवस पर कोरबा में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस ने मनाया बलिदान दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 42वीं शहीद दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा के शक्ति स्थल तथा स्टेडियम परिसर में स्थापित इंदिरा प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा इंदिरा जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इंदिरा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय हो गई थी। उन्होने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इंदिरा गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी।

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने इंदिरा गांधी को नारी जगत में साहस की प्रज्वलित ज्योति बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को खुशहाल बनाने के लिए अपने कार्यकाल में देश को राष्ट्रीय एकता की माला में पिरोया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके अंतर्गत उल्लेखनिय परियोजनाओं पर कार्य किया। ऐसे कार्यों का लाभ देश और यहां के नागरिकों को मिल रहा है।

पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिये इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के तौर पर विशिष्ट कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने आगे कहा कि युद्धकाल में महाकाली, रणचंडी बनकर मुकाबला करती रही, वहीं शांतिकाल में भारतवासियों की सेवा करने में वे सबसे आगे रहीं।

प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में भारत के लिए उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप अनेक अहम निर्णय लिए उनकी दूरदर्शिता हमे आज भी प्रभावित करती है।

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे ने कहा कि इंदिरा गांधी अपार साहस, निर्णय शक्ति और धैर्य की प्रतिमूर्ति थी। उनके मन में गरीबों के लिए सम्मान था जिन्हांने अपना पूरा जीवन देश से गरीबी मिटाने के लिए लगा दिया था।

आयोजित कार्यक्रम में प्र्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष गजानंद साहू, कोरबा ओबीसी महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता एन के राजवाड़े, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, मनीष शर्मा, रवि खुंटे, अश्वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, गंगाराम भाराद्वाज, गिरधारी बरेठ, मुन्ना खान, अवधेश लाठिया, कुंजबिहारी साहू, शशि अग्रवाल, द्रोपदी तिवारी, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, पी डी महंत, अमित सिंह, श्रवण जायसवाल, मोहन लाल पटेल, नंदकुमार साहू, बलीराम राजवाड़े, अर्जुन चंद्रा, आर डी चंद्रा, यशवंत चौहान, गोपाल यादव, सुशील नेताम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने प्रियदर्शनी इंदिरा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!