दुकान में काम करने वाले ही निकले चोर! खरीददार सहित 3 गिरफ्तार,चांपा पुलिस की कार्रवाई

चांपा। विनोद गैस एजेंसी एवं इलेक्ट्रिकल आइटम दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना चांपा पुलिस ने दो शातिर चोर एवं एक खरीददार सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करते हुए ही लगातार माल की चोरी कर रहे थे। पुलिस ने चोरी गया 1 बंडल कॉपर वायर तथा 113000/- रुपये नगदी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी –

मनोज कुमार निषाद पिता सियाराम निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी शंकर नगर चांपा

सूरज दास मानिकपुरी पिता मंगल दास मानिकपुरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

खरीददार – नरेंद्र शर्मा पिता राम कुमार शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, कोरवा पारा चांपा

प्रार्थी विनोद गैस एजेंसी, शंकर नगर चांपा के संचालक ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान से लगातार कॉपर वायर के बंडल चोरी हो रहे हैं। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी यदुमणी सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक कर्मचारी संदिग्ध गतिविधि करते और कॉपर वायर चुराते हुए दिखाई दिया। तकनीकी एवं साक्ष्य आधारित पूछताछ पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर कुल 05 बंडल कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी का माल दोनों आरोपियों द्वारा लायन्स चौक स्थित मंगलम ट्रेडर्स के संचालक नरेंद्र शर्मा को बेचना बताया गया। पुलिस ने छापेमारी कर उसके पास से 1 बंडल कॉपर वायर और 109000/- रुपए बरामद किए। दोनों कर्मचारी आरोपियों से अतिरिक्त 4000/- रुपए भी जब्त किए गए। इस तरह कुल 1,13,000/- रुपए का माल और रकम जप्त की गई। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह,आरक्षक वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे, जय उरांव, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!