
छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्नहरदी बाजार (पाली)। छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज, हरदी बाजार के भाटापारा स्थित परशुराम भवन परिसर में बुधवार को भूमिपूजन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।इस अवसर पर वर्तमान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन और ग्राम सरपंच लोकेश्वर कंवर के कर कमलों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन किए गए कार्यों में ब्राह्मण समाज के परशुराम भवन हेतु आहाता (बाउंड्रीवॉल) निर्माण के लिए पाँच लाख रुपए, साथ ही सतनाम भवन में पेवर ब्लॉक और सीसी रोड निर्माण आदि के लिए मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कुल 13 लाख बीस हज़ार रुपए के कार्य शामिल थे। इसके अलावा, जनपद निधि से सीसी रोड निर्माण हेतु 2 लाख रुपए के कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस तरह कुल 20 लाख 20 हज़ार रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम की शुरुआत समाज के समस्त विप्र बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्वीकृत कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन का कार्य पुरोहित और समाज के उपाध्यक्ष रेखराम पाण्डेय जी द्वारा संपन्न कराया गया।इस मौके पर समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर को आहाता निर्माण हेतु राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया और वर्तमान विधायक प्रेमचंद पटेल से मंच निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने समाज के आग्रह को स्वीकार करते हुए मंच निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पेयजल हेतु बोर खनन करवाने की भी बात कही, जिस पर समस्त विप्र जनों ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के संरक्षक अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान, सचिव दिनेश गुरुद्वान, सहसचिव रमाकांत गुरुद्वान, मीडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, योगेश मिश्रा, दिनेश बाजपेई, अशोक मिश्रा, जतिन उपाध्याय आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।(रिपोर्ट: ज्ञान शंकर तिवारी, पाली)







Comments are closed.