
मुख्य आरोपी रामाशंकर वन विभाग के टिम को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी खोज बिन जारी है
कोरबा (mediasession24.in ) : वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को चीतल और जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जंगल में शिकार कर जानवरों का मांस बेचने के साथ साथ खुद भी पकाकर खाया था।वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वन क्षेत्र में अवैध शिकार कर रहे हैं।सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।भागवत पिता बुधवार उम्र 45 वर्ष जाति गोड निवासी चोढा, रामबती सरोटिया पिता बुधवार जाति गोड ,लच्छु राम पिता कार्तिक उम्र 59 वर्ष निवासी को माननीय न्यायालय पाली के समक्ष आज दिनांक 28/10/2025 को प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने नए अपराधियो को जेल भेजा है वही मुख्य आरोपी रामाशकर फरार है जिसकी तलाश किया जा रहा है इस दौरान वन परीक्षेत्र अधिकारी पाली संजय लकड़ा,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मुरली उज्जैन सिंह पैकरा ,वन रक्षक महेंद्र कुमार देवांगन एवं दूज राम कंवर,वाहन चालक वीरेंद्र डिक्सेना का विशेष योगदान रहा ।। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







Comments are closed.