लोरमी के पत्रकार व उनके परिवार पर हमले के विरोध में कड़ी कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर -छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने गत दिनों लोरमी के वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर एवं उनके परिवार पर असमाजिक तत्वों द्वारा लाठी, डंडा, रॉड एवं चाकू जैसे हथियारों से निर्ममता पूर्वक जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार सहित उनके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पत्रकार महासंघ कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। यदि सच लिखने-बोलने वालों को संरक्षण न मिले, तो समाज में अराजकता एवं भय का वातावरण व्याप्त होना निश्चित है।

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने मांग किया कि:

  1. इस प्रकरण में शामिल सभी गुंडे असमाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
  2. आरोपियों पर प्राणघातक हमला, साजिश, गैंग एक्ट, बलवा एवं अन्य कठोर धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  3. पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  4. इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हेतु विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ इस प्रकरण की निगरानी करता रहेगा और यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो हम व्यापक आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।

महासंघ के पदाधिकारी एव सदस्यों ने पुलिस महानिरीक्षक से अपेक्षा कि है की लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकार सुरक्षा की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।ज्ञापन सौपने वालों मे प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा .कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा. प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल. प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप. प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इसराइल. जिलाध्यक्ष कमल दुसेजा.जिला मीडिया प्रभारी यू मुरली राव. सहित अनिल सोनी.निर्मल सिंह. रेशमा लहरे.गीता सोनचे.पुष्पा साहू. उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!