CG Breaking : बिलासपुर में धर्म सभा में मचा बवाल – धर्म परिवर्तन के आरोप में पति-पत्नी समेत छह लोगों पर मामला दर्ज, गांव में तनाव का माहौल

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री गांव में रविवार को आयोजित एक धर्म सभा में उस समय हंगामा मच गया जब ग्रामीणों ने सभा में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार हिर्री गांव में रविवार को एक निजी स्थान पर धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में करीब 70 से अधिक लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि सभा में मौजूद लोगों को लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जब यह बात गांव के अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया और देखते ही देखते सभा में हंगामा मच गया।मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आयोजकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच में यह बात सामने आई कि धर्म सभा के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने गोरेलाल टंडन, सहोद्रा टंडन समेत छह लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और BNSS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि सभा में लोगों को किन परिस्थितियों में बुलाया गया था और क्या वास्तव में वहां धर्म परिवर्तन या किसी प्रकार का प्रलोभन देने की गतिविधि चल रही थी।गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। मस्तूरी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l

Related Posts

चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

Comments are closed.

You Missed

गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
error: Content is protected !!