वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप

रायपुर :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इन दिनों एक चौंकाने वाली घटना ने हलचल मचा दी है। 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने 15 अक्टूबर को उच्च पदस्थ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसके बाद प्राथमिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी पिछले सात वर्षों से लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, दोनों की जान-पहचान साल 2017 में उस वक्त हुई थी, जब डांगी कोरबा के एसपी थे। सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो आगे बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि जब डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे, तब पीड़िता वीडियो कॉल के ज़रिए उन्हें योग सिखाया करती थी।

बाद में जब डांगी का तबादला राजनांदगांव और फिर सरगुजा रेंज में हुआ, तो यह संपर्क जारी रहा। लेकिन सरगुजा आईजी बनने के बाद — पीड़िता के मुताबिक — डांगी का व्यवहार बदल गया और उत्पीड़न की शुरुआत यहीं से हुई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि डांगी ने अपने बिलासपुर आईजी रहते हुए उसे बार-बार बंगले पर बुलाने का दबाव बनाया।  इतना ही नहीं, चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में पदस्थ होने के बाद भी वीडियो कॉल के माध्यम से परेशान करना जारी रखा गया।

पीड़िता ने कहा कि रतनलाल डांगी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कई बार कॉल कर वीडियो कॉल पर बात करने की ज़िद करते थे, और इंकार करने पर नक्सल क्षेत्र में तबादले की धमकी देते थे। डर और नौकरी खोने की आशंका के चलते वह अब तक चुप रही, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के कारण अब शिकायत दर्ज कराई है। सूत्र बताते हैं कि पीड़िता के पास कई डिजिटल साक्ष्य, जैसे चैट्स और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिन्हें उसने अधिकारियों को सौंपा है।

वहीं, यह भी चर्चा है कि शिकायत सामने आने के बाद कुछ पुलिस अधिकारी पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। हालांकि पुलिस मुख्यालय या राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह पुष्टि हुई है कि प्राथमिक जांच टीम गठित की जा चुकी है। यदि आरोपों में सच्चाई मिलती है, तो यह मामला न केवल रतनलाल डांगी के करियर, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस की छवि के लिए भी गंभीर झटका साबित हो सकता है।

रतनलाल डांगी अब तक बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर के एसपी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज के आईजी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।यह पहला मौका नहीं है जब किसी वरिष्ठ आईपीएस पर यौन शोषण का आरोप लगा हो। कुछ वर्ष पहले भी एक महिला ने एक वरिष्ठ आईपीएस पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!