छत्तीसगढ़: मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदे बाप-बेटा, डूबने से दोनों की मौत

जगदलपुर। जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के निवासी पिता-पुत्र पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में दोनों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर ग्राम चोकनार निवासी पिता और पुत्र अपने मवेशियों के लिए घास लेने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। जान बचाने के लिए दोनों पास के तालाब में कूद गए, लेकिन काफी देर तक पानी में रहने के कारण डूब गए।

जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। एक साथ पिता और पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार होते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!