दिवाली की रात युवक की हत्या, सुबह खून से लथपथ मां ने देखा शव, जांच में ये बात आई सामने

  दिवाली की खुशियों के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी और मृतक के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

सुबह मां ने देखा बेटे का शव

जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव निवासी बालमुकुंद सोनी (50) का शव 20 अक्टूबर की रात उनके घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की मां दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह अपने बेटे का शव देखकर मां सदमे में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाँच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद

हत्या का कारण अभी अज्ञात है। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर बालमुकुंद का पड़ोस के लोगों से विवाद हुआ था। कुछ युवक बालमुकुंद सोनी के घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। तेज आवाज से परेशान होकर बालमुकुंद और उसकी मां ने युवकों को थोड़ा दूर जाने को कहा। इस पर युवकों से मामूली विवाद हुआ और वे चले गए।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक बालमुकुंद सोनी अविवाहित था और अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था, जबकि उसके दो भाई बाहर काम करते हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्से और डर का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक के परिवार, संदिग्धों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!