करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत..क्षेत्र में हड़कंप..वन विभाग जांच में जुटा

करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत..क्षेत्र में हड़कंप..वन विभाग जांच में जुटा

रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत के किनारे बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से लगभग 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मृत हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था। इसी दौरान खेत से सटे राजस्व भूमि में बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से हाथी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, यह तार जंगली सूअर के शिकार के उद्देश्य से बिछाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार, डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा, तथा घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया अपनी टीम के साथ जांच में जुटे हुए हैं।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करंट प्रवाहित तार अवैध शिकार के लिए बिछाया गया था। इस मामले में भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी घटनाएँ पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस बार हाथी की मौत से गांव में भय और नाराजगी का माहौल है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!