राजनांदगांव जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध जांच पड़ताल एवं कार्रवाई का अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम छिंदगांव जंगल क्षेत्र में 90 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले में मदिरा के अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को अवैध शराब विक्रेताओं, भंडारणकर्ताओं तथा सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन
तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…
Read more








Comments are closed.