रायपुर : रायगढ़ के चार होटलों में दबिश

त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान चार प्रमुख होटलों और प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रिंकू ढाबा से बिरयानी राइस एवं पकी हुई अरहर दाल, तुलसी होटल से कुंदा एवं खोवा बर्फी, अलंकार होटल से नारियल बर्फी और रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट से मैसूर पाक और पेड़ा के नमूने लिए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री शांतनु भट्टाचार्य, श्री अमित साहू एवं श्री संतोष दास उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!