पाली । चैतुरगढ़ मन्दिर पहुँच मार्ग बंद करने पर भड़के श्रद्धालु, दूर दराज से दर्शन के लिए पहुँच रहे श्रद्धालुओं को बिना दर्शन पहाड़ी के नीचे से ही पड़ रहा है लौटना,रास्ता नही खुला तो आंदोलित होंगे भक्त

कोरबा(पाली):-विकास खण्ड लाफ़ागढ़ की ऐतिहासिक मंदिर चैतुरगढ़ स्थित आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी देवी मन्दिर पहुंच मार्ग को प्रशासन के द्वारा बंद किये जाने को लेकर श्रद्धालु भड़क उठे हैं और प्रशासन के उक्त निर्णय को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।

चैतुरगढ़ स्थित देवी मंदिर क्षेत्र का ही नही वरन देश विदेश के हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र है। जहां लोग दूर-दूर से आते हैं। जनसाधारण का पूजा कार्य, मनोकामना पूर्ति हेतु नवरात्र पर्व पर सैकड़ो ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होता है ।परंतु कोरोना महामारी के कारण पिछला चैत्र पर्व चैत्र नवरात्रि ज्योति कलश प्रज्ज्वलित नहीं हो सका।वही इस शारदीय पर्व में भी पर्व नही मनाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन के इस निर्णय को भक्तों ने शिरोधार्य भी किया। लेकिन नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की इच्छा को लेकर पहुंचे थे। लेकिन प्रशासन ने चैतुरगढ़ पहुंचने वाले मार्ग पर ही बैरिकेड लगा दिया। इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी जिससे दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, जबकि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आए भक्तों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रवेश पहुंच मार्ग से बेरिकेट्स तत्काल नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन हेतु बाध्य होंगे। भक्तों का कहना था कि कोबिड प्रोटोकोल का निर्णय शिरोधार्य है और शासन का नवरात्रि पूजा दर्शन आदि पर प्रतिबंध लगाने का भी उन्हें कोई विरोध नहीं है लेकिन मंदिर परिसर के आसपास पहुंच मार्ग को बंद किया जाना शासन की हिटलर शाही को दर्शाता है। चतुरगड़ मंदिर जाने के लिए रास्ता को बंद कर दिया गया है यह समझ से परे है । जनसाधारण एवं क्षेत्र के निवासियों की आस्था पर कुठाराघात किया गया है वह अनुचित है,आखिर ऐसा करके क्या संदेश देना चाह रहा है प्रशासन,हिन्दू संगठनों ने भी इसका विरोध करते हुए आस्था पर चोट बताया है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!