
रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में दिनांक 11-12 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार युवाओं को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने चार पहिया वाहनों में असुरक्षित तरीके से स्टंट करते हुए अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर वीडियो का आईटीएमएस और सीसीटीवी के माध्यम से अवलोकन किया। जांच में आरोपी की पहचान की गई, जो विधानसभा रोड मोवा ओहरबीज़ी से मेन रोड पंडरी की ओर जा रहे थे। वीडियो में दिखाया गया कि चारों आरोपी वाहन से सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे और सड़कों पर चल रहे अन्य लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे थ गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी हैं: कृष्णा गोयल, पिता धनुष कुमार गोयल, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीपका कोरबा थाना खरोरा, जिला रायपुर। तुषार सिंह सेंद, पिता प्रमोद कुमार सेंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोरी नगर थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव। वंश रजक, पिता विरेंद्र रजक, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरसिंगपुर थाना पाली। अनुराग कश्यप, पिता दिनेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीपका, जिला कोरबा। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने वाहनों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट किया और सार्वजनिक आवागमन को बाधित करते हुए मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन और मानव जीवन संकट उत्पन्न करने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंडरी पुलिस ने कहा कि सड़क पर असुरक्षित ड्राइविंग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की असुरक्षित ड्राइविंग और स्टंट गतिविधियों से बचें, तथा जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।







Comments are closed.