छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू: सरगुजा से रायपुर-कांकेर तक मानसून विदा, 8 जिलों में 3 दिन बाद लौटने के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई चल रही है। यह सरगुजा से लेकर रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण की शुरुआत वाली कांकेर से भी सोमवार को विदा हो गया है। अब कोेंडागांव समेत 8 जिले बचे हैं, जहां से मानसून 16 अक्टूबर तक विदा होगा। एक ही दिन में उत्तर-पूर्वी हवा ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग तथा रायपुर संभाग और कांकेर तक को कवर कर लिया

मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, रायपुर महासमुंद और गरियाबंद की उत्तरी सीमा तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मानसून के अगले एक-दो दिन में बस्तर से भी पूरी तरह विदाई की संभावना है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई यानी उत्तर-पूर्वी मानसून का आगमन शुरू हो जाता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून से पूरे भारत में बारिश होती है। उत्तर-पूर्वी मानसून मुख्य रूप से दक्षिण भारत और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश कराता है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहता है। वातावरण से नमी खत्म हो जाती है। इसके साथ ही ठंड में वृद्धि होती है। इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री धमाकेदार रही। 28 मई को मानसून बस्तर पहुंच गया था। आमतौर पर 10 जून के आसपास मानसून की बस्तर में एंट्री होती है। इस साल करीब 13 दिन पहले मानसून ने बस्तर में दस्तक दी।

मानसून की विदाई भी धमाकेदार रही। अक्टूबर में इस साल लगातार बारिश हुई। दो दिन पहले तक मानसून की विदाई रेखा भी उत्तरी छत्तीसगढ़ से काफी दूर थी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी के संकेत दिए थे। पूर्वानुमान के अनुसार ही मानसून ने एक ही दिन में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ की वापसी रेखा को पार कर लिया। अब राज्य में उत्तर-पूर्वी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

अगले तीन दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। इसी के साथ मानसून की विदाई के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी

  • Related Posts

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
    error: Content is protected !!