खेत में करंट की चपेट में आकर कृषि विस्तार अधिकारी की मौत, गांव में फैली सनसनी, 

 जंगली सुअर के लिये लगाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से कृषि विस्तार अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेलवाटोली में बीती रात 9 बजे के आसपास फसल रखवाली करने गए लाल कुमार साहू 40 साल, जंगली सुअर से लिये बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लाल कुमार साहू गुडुबहाल कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि बीती रात वह अपने चाचा के साथ फसल रखवाली करने गए थे और इसी बीच यह घटना हो गई।  

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से लगे हुए खेतों में रोजाना जंगली सुअर पहुंचकर फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाते आ रहे हैं, ऐसे में कुछ ग्रामीण फटाखे फोड़कर तो कुछ करंट लगाकर फसल की रखवाली करते हैं, ऐसे ही घटना में बीती रात लालकुमार साहू की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाने की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

इस मामले में लैलूंगा पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि अवैध करंट की चपेट में आकर कृषि विस्तार अधिकरी की मौत हो गई। खेत में लगे विद्युत तार को जब्त करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

  • Related Posts

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी
    error: Content is protected !!