रायपुर : मिला पक्का घर, बढ़ा आत्मसम्मान

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने लाखों परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान का नया अध्याय जोड़ा है। इस योजना के अंतर्गत मुंगेली जिले के ग्राम पदमपुर निवासी श्री सौखीराम नट को पक्का घर प्राप्त हुआ, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ।सौखीराम का परिवार पहले कच्चे और जर्जर मकान में कठिन परिस्थितियों में रह रहा था। बरसात के मौसम में टपकती छत और मिट्टी की दीवारों को संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का खर्च चलाना ही मुश्किल था, ऐसे में पक्का मकान बनाना असंभव प्रतीत होता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें स्वीकृत आवास मिलने से उनकी जिंदगी में खुशियों का नया सवेरा आया।उन्होंने बताया कि नया घर मिलने से अब परिवार सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में रह रहा है। यह आवास केवल छत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है। श्री सौखीराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आमजन के लिए जीवन बदलने वाला उपहार साबित हुई है। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 67 हजार 300 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!