शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल — आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिर्फ 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, दूसरे जिले की रहने वाली एक युवती पढ़ाई के लिए बिलासपुर आई थी। सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी जान-पहचान सूरजपुर जिले के मानपुर निवासी साजिद अहमद (25) से हुई। फरवरी में दोनों की मुलाकात के दौरान साजिद ने युवती को शादी का वादा कर अपने किराए के कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से अक्टूबर तक लगातार शोषण करता रहा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष
    error: Content is protected !!