छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने शिक्षक की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शिक्षक की व्यवस्था की-

बिलासपुर।ग्राम पंचायत कोनचरा (ब्लॉक कोटा, तहसील बेलगहना) में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की कमी को लेकर आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

संगठन के जिला पदाधिकारी अनिल कुमार पाली ने ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं थे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इस विषय को लेकर कई बार आवेदन दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके विरोध में आज ग्राम पंचायत भवन परिसर में धरना दिया गया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक शामिल हुए। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धरने की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोटा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था कराई गई।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ पटेल ने इसे ग्रामीणों की एक बड़ी जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल कोनचरा के लिए नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों के शिक्षा अधिकार के लिए है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कोटा इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला संयोजक अनिल कुमार पाली, जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक, जिला उपाध्यक्ष संजू भोयरा, शहर अध्यक्ष भुनेश्वर रजक, बिल्हा ब्लॉक से विशाल कौशिक, कोटा ब्लॉक से संगठन के गौसितल पटेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल थे।धरना स्थल पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजू भोयरा ने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष
    error: Content is protected !!