पुरानी बस्ती के स्कूल को मिली नई शिक्षिका

युक्तियुक्तकरण ने एकल शिक्षकीय पाठशाला की मुश्किलें की दूर

कोरबा 12 अक्टूबर 2025/ अट्ठाइस बरस पहले खुले प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती अलगीडाँड़ में अब नई शिक्षिका आ गई है। नई शिक्षिका के आने पर न सिर्फ स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी खुश है, गाँव में रहने वाले वे परिवार जो अपने बच्चों को बहुत उम्मीद के साथ स्कूल भेजते हैं वे भी बहुत खुश है कि अब उनके बच्चों को नई शिक्षिका भी पढ़ाएगी।

पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अलगीडाँड़ में संचालित प्राथमिक शाला में कुल 63 बच्चे दर्ज है। ज्यादातर विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति परिवार से हैं। विद्यालय में विगत कई वर्ष से एकमात्र प्रधानपाठक श्री रघुवीर सिंह ही थे जो सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं लेते थे। इस दौरान उन्हें बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण से उनके विद्यालय में एक शिक्षिका पदस्थ हुई है। उनके पदस्थापना से उन्हें भी बहुत राहत मिली है।

युक्ति युक्तकरण से पदस्थ शिक्षिका श्रीमती इंदु पैकरा ने बताया कि उनका नाम युक्तियुक्तकरण में आने के बाद उन्होंने 6 जून को विद्यालय में अपनी उपस्थिति दी। अब चार माह हो गए हैं। विद्यार्थियों के साथ घुल मिल गई है। विद्यार्थी भी उन्हें नई मैडम के नाम से जानते हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी अविनाश, अतुल, मुस्कान, मान्या, स्वाति, प्रियांशी ने बताया कि नई मैडम उन्हें पढ़ाती है। पहले बड़े गुरुजी अकेले पढ़ा रहे थे। विद्यार्थियों ने बताया कि नई मैडम खेल भी खेलाती है और बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश का अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!