भीख मांगने की आड़ में बच्चा चोरी की कोशिश, बच्चे ने हिम्मत दिखाकर खुद को बचाया, जानिए पूरा मामला

  धर्मनगरी में भीख मांग रहे दो संदिग्ध युवकों ने एक 10 साल के बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन लड़के की हिम्मत और सूझबूझ ने यह वारदात नाकाम कर दिया। बच्चे ने मौके से खुद को छुड़ाया और घर की भागा। बच्चे ने रोते हुए अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ का है।

जानिए पूरा मामला

10 साल का मनीष लहरे और उसके परिजन

जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 22 निवासी मनीष लहरे शनिवार सुबह हमेशा की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। गली में बच्चों की चहलकदमी चल रही थी, तभी दो अजनबी युवक वहां पहुंचे। दोनों ने काले और सफेद कपड़े पहने हुए थे और एक चादर लिए हुए थे। उन्होंने पहले मनीष के सामने चादर बिछाई और भीख मांगी। मनीष ने उनकी तरफ देखा, लेकिन कुछ नहीं बोला। आस-पास कोई बड़ा न देखकर, दोनों ने अचानक लड़के को पकड़ लिया, उसका मुंह बंद कर दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन मनीष ने हिम्मत नहीं हारी।

जंगल की ओर भागते मिले आरोपी

मासूम लड़के ने पूरी ताकत से खुद को छुड़ाया और घर भागा। घर पहुंचकर उसने रोते हुए अपने पिता और पड़ोसियों को पूरी घटना बताई। बच्चे की बातें सुनकर पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग इकट्ठा हुए और बिना समय गंवाए संदिग्ध युवकों की तलाश में निकल पड़े। लगभग दो घंटे की तलाशी के बाद, दोनों युवक चौथाना गांव के आगे जंगल की ओर भागते हुए मिले। ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों युवक

भीड़ का गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने पहले तो उनकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। दोनों युवक महाराष्ट्र के सालेकसा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या वे किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या किसी खास मकसद से डोंगरगढ़ आए थे।

घटना के बाद शहर में भय और आक्रोश व्याप्त है। निवासियों का कहना है कि डोंगरगढ़ जैसे शांत और धार्मिक शहर में ऐसी घटना बेहद चिंताजनक है। मोहल्ले के लोग एक-दूसरे को सतर्क कर रहे हैं और संदिग्धों पर नज़र रख रहे हैं।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!