कोरबा में करंट से कांपा ट्रक! सेकंड भर की देर होती तो राख हो जाते दोनों—चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

खबर – मनोज पाहुजा ( कोरबा )

कोरबा। शनिवार रात शहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा टल गया।रानी रोड पर दौड़ती ट्रक में अचानक हाई टेंशन तार का करंट दौड़ पड़ा, और पलभर में ट्रक से चिंगारियाँ निकलने लगीं। अगर चालक और परिचालक ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो यह रात मौत की रात बन जाती।जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ।उत्तर प्रदेश पासिंग की एक ट्रक को सामान खाली करने के लिए कोरबा शहर में प्रवेश मिला था। सीतामणी मार्ग होते हुए जब वह रानी रोड के पास रवि साउंड सर्विस के आगे पहुंची, तभी ऊपर लटक रहे विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार ट्रक की बॉडी से टकरा गए।जैसे ही तार छुआ, तेज स्पार्किंग हुई और पूरे ट्रक में बिजली का झटका दौड़ गया।ड्राइवर ने जब देखा कि गाड़ी के ऊपर से धुआं उठ रहा है और धातु तपने लगी है, तो उसने झट से साथी को आवाज दी और दोनों ने बिना एक सेकंड गँवाए चलती ट्रक से छलांग लगा दी।उनकी यह सूझबूझ ही उनकी जिंदगी बचाने की वजह बनी।आसपास के लोगों ने यह दृश्य देखा तो सन्न रह गए।कई लोग तुरंत मौके पर दौड़े और बिजली विभाग को सूचना दी।कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल को भी खबर दी गई।थोड़ी देर में बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई काटकर तार को ऊपर उठाया गया।करीब आधे घंटे तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गुस्सा भी दिखा। नागरिकों ने सवाल उठाया कि शहर के बीचों बीच इतनी नीची लटकती हाई टेंशन तारें आखिर क्यों?किसी भी दिन यह तार किसी की जान ले सकता है।स्थानीय नागरिक बोले: “ये लटकते तार मौत बनकर झूल रहे हैं, लेकिन विभाग तब तक नहीं जागेगा जब तक कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए।”

इस हादसे ने शहर की लचर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!