अलग अलग मामलों में जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 19 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में विगत तीन दिनों में को थाना  तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से  कुल 19 नग गौ वंशों को मुक्त कराने  में सफलता मिली है। तथा थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत में पुलिस ने चार गौ तस्करों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.10.25 को थाना तुमला पुलिस को ग्राम गांझियाडीह के ग्रामीणों से  सूचना मिली थी कि  वे गांझियाडीह के कोसाबाड़ी में मजदूरी का काम कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि चार व्यक्ति काफी संख्या में गौ वंशों को  बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी हांककर, पैदल उड़ीसा राज्य की ओर ले जा रहे हैं।  

जिस पर  पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर,  सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम गांझियाडीह रवाना हुआ गया , व थाना फरसाबहार पुलिस को घटना के संबंध में सूचित किया गया, गांझियाडीह  में जाकर देखा कि चार व्यक्ति व् गौ वंशों को हांककर पैदल ले जा रहे थे, जिस पर थाना तुमला व फरसाबहार की संयुक्त पुलिस के टीम के द्वारा घेराबंदी कर मौके से 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया, व चारों संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लेकर, उनसे गौ वंशों के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तस्करों ने अपना नाम क्रमशः 1. कुमार यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी अम्बाकछार, थाना फरसाबहार।

2. राजकुमार साय उम्र 45 वर्ष, निवासी डुमरिया, थाना फरसाबहार।

3. उपेन्द्र यादव, उम्र 47वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ. ग)।।

4. रोहित यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, चौकी कोतबा जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया और बताया कि उनके द्वारा उक्त गौ वंशों को उड़ीसा राज्य स्थित ग्राम सिकाजोर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए चारों आरोपी  कुमार यादव , राजकुमार साय, उपेन्द्र यादव व रोहित यादव  के विरुद्ध थाना तुमला में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004  की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 3(5)के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। 

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत सआरक्षक बलराम साय पैंकरा, संतोष राम, सुरेश मिंज  , ईश्वर साय पैंकरा,नगर सैनिक शिव नंदन राम, व सुधीर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीहै।   

इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस के द्वारा दिनांक 08.10.25 को मुखबिर की सूचना पर, ग्राम सीटोंगा, बरपानी से  तस्करों के द्वारा पैदल ले जा रहे चार नग गौ वंशों को सकुशल मुक्त कराया है। आरोपी तस्कर फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनके पता साजी जारी है।   

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दो मामलों में तुमला क्षेत्र  व सिटी कोतवाली क्षेत्र से  कुल 19नग गौ वंशों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है, साथ ही चार आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!