
कोरबा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसान मोर्चा कोरबा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार विधायक निवास रेलडबरी में टिफिन बैठक दिनांक 12 अक्टूबर समय 11 बजे रखा गया है जिसमें मुख्यअतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा एवं अध्यक्षता चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा जिला कोरबा की उपस्थिति में सम्पन्न होना है छत्तीसगढ़ शासन मंत्रिमंडल के द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी, धान खरीदी के लिए पुनः पंजीयन शुरू करना व गिरदावली के लिए समय सीमा बढ़ाए जाने पर विधायक प्रेमचंद पटेल जी के द्वारा कार्यकर्ता एवं किसानों के साथ टिफिन बैठक कर परिचर्चा करेंगे नवरतन राजपूत मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा के द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ता व किसानो को उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।







Comments are closed.